जीवन परिचय:
प्राप्त शरीर का नाम- गोवत्स रामेश्वर गोपाल जी
शरीर का जन्म स्थान:- पटना, बिहार
जन्म दिनांक - 30.04.1959
लौकिक शिक्षा:- B.A from मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार।
आध्यात्मिक शिक्षा- परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान ग्वाल संतश्री गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज जी के सानिध्य में गौ-कथा, श्रीमद्भगवत गीताजी, साधन निधि, वेदांत सत्संग का अध्ययन-श्रवण वर्ष 2024 में किया।
सामान्य लौकिक जीवन परिचय:-
सोला भागवत विद्यापीठ में परम पूज्य गुरूदेव भगवान के मुखारविंद से प्रसारित गो कृपा कथा से प्रभावित होकर गो-सेवा की और झुकाव हुआ परन्तु क्रियान्वन नहीं हो पाया।
दो वर्ष व्यतीत होने के बाद टेलीविजन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित कामधेनु गौ अभयारण्य, सालरिया, आगर-मालवा, मध्य प्रदेश, में परम पूज्य गुरूदेव भगवान के मुखारविंद से एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव चल रहा हैं। गुरुदेव भगवान के दर्शन की उत्कंठ अभिलाषा मेरे हृदय में जागृत हुई और मैं इस आयोजन में गुरुदेव भगवान के दर्शन के भाव लेकर के पहुंच गया। गो-कृपा कथा सुनकर सम्पूर्ण जीवन परिवर्तित हो गया, मानो नया जीवन प्राप्त हो गया। हृदय में सहज निष्काम सेवा के भाव उदित हुए। मन बहुत आनंद से भाव विभोर हुआ। और वापस घर लौटने की जगह यही रह गया। तन, मन, धन, वाणी, वचन, कर्म, हर प्रकार से गौमाता की सेवा हो, इसी भाव से पूज्य सद्गुरुदेव भगवान के सानिध्य में साप्ताहिक गौ कृपा कथा का अध्ययन प्रारंभ किया।जिम्मेदारियां:
1. 43 नियमों का पालन करते हुए गो कृपा कथा के माध्यम से गो महिमा का प्रचार करना।
२ समय समय पर पदयात्रा में सम्मिलित होकर व्यवस्था देखना
३ गोपाल परिवार संघ के ११ करोड़ सदस्य बनाने के कार्य को पूरा करने में प्रण प्राण से लगना
संपर्क सूत्र:
मोबाइल - 9973044423