Loading...

धेनु देवी फाउंडेशन :

1. Foundation ke Proper Naam:-
धेनु देवी फाउंडेशन
गोपाल कहे - गौ पाल

 2. Introduction:-
धेनु देवी फाउंडेशन (गोपाल कहे - गौ पाल)
के माध्यम से
1. गौ चिकित्साय में गौमाता की चिकित्सा हेतु उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक उपलब्ध करवाना।

2. चिकित्सालय में बीमार गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करना।

3. गो चिकित्सालय हेतु ग्वालों और गो चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण देना।

4. गोशाला प्रबंधन हेतु अच्छे प्रबंधक तैयार करना।

5. ग्वालों के प्रशिक्षण हेतु देशभर में शिविर आयोजित करना।

4. Detailed Information:-
मध्यप्रदेश के सालरिया, आगर मालवा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कामधेनु गौ अभयारण्य में परम पूज्य गुरुदेव भगवान के मुखारविंद से एक वर्षीय गौ आराधना महामहोत्सव के आयोजन के दौरान एक बैठक में गौमाता की सेवा को किस प्रकार विस्तार प्रदान किया जाए...इस विषय पर  विचार किया गया, तब मन में ऐसा भाव जाग्रत हुआ कि बीमार, दुर्घटनाग्रस्त, गौमाताओं की सेवा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अधिकांशतः ऐसा देखा व सुना जाता है कि कई बार ग्वालों के अभाव में या चिकित्सक के अभाव में बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाता अत्यंत पीड़ा अनुभव करती हैं।
कई बार अप्रशिक्षित ग्वालों के कारण बीमार गौवंश की विधिवत सेवा नहीं हो पाती हैं, जिससे गौमाताओं को अत्यधिक कष्ट होता है और कई बार इस पीड़ा के चलते गौमाता गोलोक पधार जाती हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य गुरुदेव भगवान के आदेश पर एवं उनके परम कृपामयी  मार्गदर्शन में "धेनु देवी फाउंडेशन" की नींव रखी गयी।
धेनु देवी फाउंडेशन (गोपाल कहे - गौ पाल)
के माध्यम से निम्न गौ सेवा के प्रकल्पों पर कार्य किया जाएगा।

उद्देश्य:-
1. गौ चिकित्साय में गौमाता की चिकित्सा हेतु उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक उपलब्ध करवाना।

2. चिकित्सालय में बीमार गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करना।

3. गो चिकित्सालय हेतु ग्वालों और गो चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण देना।

4. गोशाला प्रबंधन हेतु अच्छे प्रबंधक तैयार करना।

5. ग्वालों के प्रशिक्षण हेतु देशभर में शिविर आयोजित करना।

धेनु देवी फाउंडेशन के अन्य सहायक उद्देश्य:-
1. धेनु धाम फाउंडेशन के माध्यम से संचालित ३१ वर्षीय गो पर्यावरण और अध्यात्म चेतना पदयात्रा द्वारा देशभर के गो प्रेमियों तक गो-सेवा विधि संदेश पहुंचाना और यात्रा को आवश्यकतानुसार सेवक उपलब्ध करवाना ।

2. दवा देवी फाउंडेशन के माध्यम से अभावग्रस्त गो-चिकित्सालय में नि:शुल्क दवा वितरण करवाना तथा उनके द्वारा आवंटित दवाई के सदुपयोग पर नजर रखना ।

3. दाता देवी फाउंडेशन शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने गो-चिकित्सालय का निर्माण करवाना  दाता देवी द्वारा हो रहे गो-चिकित्सालय निर्माण कार्य हेतु प्रशिक्षित सेवक मजदूर कारीगर उपलब्ध करवाना।

4. दाना देवी फाउंडेशन, शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो आहार/चारे का प्रबंध करना तथा  उपलब्ध चारे पर सदुपयोग उद्देश्य से नजर रखना ।

5. धेनु दर्शन फाउंडेशन, शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर संवर्धन केंद्र स्थापित करवाना तथा संवर्धन केंद्र को उचित वेतन पर सेवक उपलब्ध करवाना।

6. धेनु धारा फाउंडेशन, शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो चिकित्सालय में जल प्रबंधन से जुड़े कार्य करवाना तथा कार्यों पर नजर रखना 

7. ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S) के माध्यम से गो चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमिदान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S) का सहयोग करना। 

8. धेनु शक्ति संघ (d.S.S.) गो-सेवी महिला संगठन) के माध्यम से गो-चिकित्सालय के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमिदान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना। गो रक्षार्थ कानून बनवाने में और गो-रक्षा के कार्यों में शासन का सहयोग करवाना तथा
योग्य बहनों को संगठन से जुड़ने हेतु प्रेरित करना,

9. धेनु धरती फाउंडेशन के माध्यम से बैल और पञ्चगव्य आधारित ऋषि कृषि के कार्यों हेतु श्रमिकों को प्रोत्साहित करना।

10. धेनु धन फाउंडेशन द्वारा संचालित ऋषि कृषि और पंचगव्य उत्पाद वितरण और विनियोग हेतु गो-चिकित्सालयों में विक्रय केंद्र स्थापित करने हेतु बेरोजगार गो प्रेमी युवाओ को तैयार करना। 

11. गो चिकित्सालय हेतु गौ एंबुलेस उपलब्ध करवाने के लिए श्रीमंत संस्थाओं को और इस कार्य हेतु सांसद निधि का उपयोग करने के लिए विधायक, सांसद को प्रेरित करना।

12. दृष्टि देवी फाउंडेशन और समाज के सहयोग से गो-सेवा हित जन जागरण हेतु धार्मिक, चिकित्सकीय साहित्य प्रकाशन और वितरण में सहयोग करना।

13. धार्मिक केंद्र स्थापित करना।

14. गौशाला निर्माण एवं संचालन करना। 
.
5. Vision of Foundation:-
प्राचीन काल से ही भारत में गोधन को मुख्य धन मानते आए हैं और हर प्रकार से गौरक्षा, गौसेवा एवं गौपालन पर ज़ोर दिया जाता रहा है। हमारे हिन्दू शास्त्रों, वेदों में गौरक्षा, गौ महिमा, गौ पालन आदि के प्रसंग भी अधिकाधिक मिलते हैं। रामायण, महाभारत, भगवद्गीता में भी गाय का किसी न किसी रूप में उल्लेख मिलता है। गाय, भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है। गौमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं। सभी वेद भी गौमाता में प्रतिष्ठित हैं। 
[वराह पुराण, २०४-२०]
① इदमेवापरम् चैव चित्रगुप्तस्य भाषितम् ।
सर्वदेवमया देव्यः सर्ववेदमयास्तथा।। 
अर्थ :-( सूत जी महाराज शौनकादिक ऋषियों को कथा सुना रहे हैं)
(भगवान वाराह, माता पृथ्वी को कथा सुना रहे हैं)
चित्रगुप्त जी कहते हैं कि यह गौमाता स्वरूप देवीयाँ सर्वदेवमय और सर्ववदमय है।

जो गौओं की सेवा करता है और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है, उस पर संतुष्ट होकर गौ माता उसे अत्यन्त दुर्लभ वर प्रदान करती हैं। जो मनुष्य जितेन्द्रिय और प्रसन्नचित्त होकर नित्य गौओं की सेवा करता है, वह समृद्धि का भागी होता है। गायों की सेवा से मनुष्य निर्मल और दुःख तथा शोकरहित श्रेष्ठ लोकों को प्राप्त करता है।
जो कोई भक्त भक्ति भाव से गो सेवा करता हैं, वो सब पापों से रहित हो जाया करते हैं।
वेद भगवान्‌ का निर्देश है कि यदि किसी को इस माया-राज्य में सब प्रकार का वैभव प्राप्त करना है, तो गौमाता की प्रमुख रूप से सेवा करे।
अतएव मानवों को गौ माता की सेवा करने के वेद भगवान्‌ का आदेश हुआ। जो व्यक्ति सब प्रकार से अपना कल्याण चाहता हो, वह वेद भगवान्‌ के आदेश का पालन करें।
अतः वेद भगवान के आदेश की पालना करते हुए गो से ही समस्त जगत का कल्याण संभव हैं, इस भाव को ध्यान में रखकर समस्त विश्व को गो-सेवा का लाभ मिले तथा प्रशिक्षित ग्वालों और श्रद्धावान चिकित्सकों के अभाव में गोमाता दुखी नहीं हो। ग्वालों का शोषण नहीं हो उचित वेतन और सुविधाएं उपलब्ध हो, इसके लिए धेनु देवी फाउंडेशन की स्थापना हुई है। 

6. Social Media Accounts:-
Facebook id:- dhenudevifoundation
Instagram id:- dhenudevifoundation


8. Contact Us details
Email:- dhenudevifoundation@gmail.com