गौ माता को 51 क्विंटल सब्जी और फलों का लगाया छप्पन भोग*
*गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेशानंद जी के मुख्य आतिथ में मनाया गया गो महोत्सव*
*स्वामी जी ने कहा गो तस्करों के ठिकानों पर चलाया जाए बुलडोजर*
*आगर मालवा।* भारत विकास परिषद शाखा आगर द्वारा विश्व के सबसे बड़े गौ अभ्यारण सालरिया में गो महाउत्सव का भव्य रूप में आयोजन किया गया भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कैलाश माहेश्वरी ने बताया कि
इस आयोजन के तहत 51 क्विंटल सब्जी और फलों का छप्पन भोग गौ माता को अर्पित किया गया यह आयोजन गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेशानंद जी महाराज के मुख्य अतिथि में और कथावाचक गोपालानंद सरस्वती जी महाराज एवं कपिल दीदी के मार्गदर्शन में मनाया गया। इस महाउत्सव में परिषद के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान गो अभ्यारण में गौ माता की चुनर यात्रा भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही